महाराष्ट्र में ईमारत एवं अन्य निर्माण मज़दूरों को उनका न्यायोचित हक़ दिलाने के लिए एम् पी जे के द्वारा चलाई जा रही राज्य स्तरीय अभियान का दूसरा चरण समाप्ति की ओर है! एम् पी जे ने इस चरण में आम जन के साथ साथ लक्षित लाभार्थी समूह को जागृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया था! इस चरण में जहाँ एक तरफ़ एम् पी जे कार्यकर्त्तागण सड़कों पर उतर कर लोगों को जागृत करने का काम कर रहे हैं, वहीँ दूसरी तरफ़ मराठी, हिंदी तथा उर्दू भाषा के समाचार पत्रों ने भी जनजागरण के हमारे अभियान में साथ देते हुए मीडिया कवरेज प्रदान किया!




